29 January 2024 Current Affairs in English & Hindi
➼ ' Aryna Sabalenka' of Belarus has won the women's singles title in ' Australian Open 2024' .
‘ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024′ में बेलारूस की ‘आर्यना सबालेंका’ ने महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया है।
➼ Recently, the 159th birth anniversary of ' Lala Lajpat Rai ' was celebrated on 28th January.
हाल ही में 28 जनवरी को ‘लाला लाजपत राय‘ की 159वीं जयंती मनाई गई है।
➼ 'Nitish Kumar' has taken oath as the Chief Minister of Bihar for the 9th time.
‘नीतीश कुमार’ ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हैं।
➼ ' Janik Sinner' has won his first Grand Slam in men's singles of Australian Open .
ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष सिंगल्स में ‘जेनिक सिनर’ ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता है।
➼ The pair of Rhythm Sangwan and Ujjwal Malik have won the gold medal in the ISSF Shooting World Cup 2024 .
‘ISSF शूटिंग विश्व कप 2024′ में रिदम सांगवान और उज्जवल मलिक की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है।
➼ The country of Iran has launched three satellites named Mahda, Kaihan-2 and Hatf-1 into space.
ईरान देश ने अंतरिक्ष में महदा, कैहान-2 और हत्फ-1 नामक तीन उपग्रहों का प्रक्षेपण किया है।
➼ This year 'Filmfare Awards 2024' has been organized in Gandhinagar.
इस वर्ष ‘फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024’ का आयोजन गांधीनगर में किया गया है।
➼ The International Cricket Council (ICC) has lifted the ban imposed on the Sri Lanka Cricket Board.
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर लगे बैन को हटाया है।
➼ Recently 'Dhenkanal Maji' of Odisha state has got GI tag status.
हाल ही में ओडिशा राज्य के ‘ढेंकनाल माजी’ को GI टैग का दर्जा मिला है।
➼ The 7th edition of 'Pariksha Pe Charcha' will be held on 29 January in New Delhi.
‘परीक्षा पे चर्चा’ का 7वां संस्करण नई दिल्ली में 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
➼ Recently the Indian Army has opened 'India Selfie Point' in Jammu and Kashmir.
हाल ही में भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में ‘इंडिया सेल्फी पॉइंट’ खोला है।
➼ Recently ' Preeti Rajak' has become the first woman Subedar of the Indian Army.
हाल ही में ‘प्रीति रजक’ भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार बनी है।
➼ Recently, food delivery company 'Zomato' has received approval from the Reserve Bank of India (RBI) as an online payment aggregator.
हाल ही में फ़ूड डिलीवरी कंपनी ‘Zomato’ को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीकेटर के रूप में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मंजूरी मिली है।
➼ Recently Prime Minister Narendra Modi has launched ' Digital Court 2.0 Application' .
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘डिजिटल कोर्ट 2.0 एप्लीकेशन’ को लॉन्च किया है।
➼ Recently, former Deputy Chief Minister of Rajasthan ' Harishankar Bhabhada' has passed away at the age of 96.
हाल ही में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री ‘हरिशंकर भाभड़ा’ का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
Comments
Post a Comment